Nita Ambani के 60वें जन्मदिन पर हुई ‘अन्न-सेवा’, 1.4 लाख लोगों को वितरित किया गया भोजन

Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन Nita Ambani ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया जबकि करीब 65 हजार लोगों के बीच कच्चे राशन का वितरण किया गया।

3000 बच्चों के साथ Nita Ambani ने मनाया जन्मदिन
इस मौके पर बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया।

रिलायंस फाउंडेशन ने देश के 7.10 करोड़ लोगों को किया है प्रभावित
Nita Ambani की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के अनुसार नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
