google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

Kareena Kapoor ने उतारी भाई की ‘दुल्हन’ की आरती, रणबीर ने लगाया टीका!

Kareena Kapoor ने उतारी भाई की ‘दुल्हन’ की आरती, रणबीर ने लगाया टीका!

Kareena Kapoor : कपूर खानदान में इन दिनों खुशियों का माहौल है। हाल ही में करीना कपूर के बुआ के बेटे आदर जैन का रोका समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है।

इस खास मौके पर रीमा जैन के बेटे आदर के रोके की रस्म में Kareena कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और रणबीर कपूर सहित पूरा कपूर परिवार साथ नजर आया।

समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां करीना कपूर अपने भाई की आरती उतारती दिख रही हैं और रणबीर कपूर कजिन को टीका कर रहे हैं।

सभी ने बेहद आकर्षक परिधान पहनकर हर रस्म को निभाया। बता दें कि आदर जैन, अलेखा से पहले तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। अब आदर ने अलेखा के साथ नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

आदर जैन के रोके की रस्म में कपूर परिवार का उत्साह साफ झलक रहा था। एक तस्वीर में करीना कपूर मुस्कुराते हुए आदर की आरती उतारती नजर आईं, जबकि करिश्मा कपूर ने भी रस्में निभाईं। आलिया भट्ट इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन रणबीर कपूर ने अपनी मौजूदगी से रस्मों को पूरा किया और आदर को टीका लगाया।

एक अन्य तस्वीर में करीना के पति सैफ अली खान भी पोज देते दिखे, वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी इस खास मौके का हिस्सा बनीं। पूरा कपूर परिवार अलेखा का गर्मजोशी से स्वागत करता नजर आया। इन खूबसूरत पलों को देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

सितंबर में आदर जैन ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया था। उन्होंने अलेखा अडवाणी के साथ सगाई और प्रपोजल की खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं। इन फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, “मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी हमसफर।”

आदर जैन, राज कपूर की छोटी बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। इससे पहले उनका रिश्ता तारा सुतारिया के साथ था, लेकिन इस साल उनका ब्रेकअप हो गया। अब आदर ने अलेखा के साथ अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *