23 की उम्र में Sreeleela बनीं दो बच्चों की मां, दोगुने उम्र के हीरो संग..
Sreeleela : आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम श्रीलीला है, जो पिछले दो वर्षों में तीन मेगा-बजट पैन इंडिया फिल्मों में मुख्य भूमिका में दिखाई दी हैं। हालांकि ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन श्रीलीला ने अपनी एक्टिंग और कड़ी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
2022 में 23 साल की Sreeleela ने दो दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की। वह न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि अपने दयालु स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं।
श्रीलीला का फ़िल्मी करियर
श्रीलीला फिलहाल ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपने आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रही हैं.
2023 में वह महेश बाबू की फिल्म गुंटूर करम में नजर आईं। 200 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म 150 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
Sreeleela 2023 में तमिल सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण (एनबीके) के साथ भगवंत केसरी में भी दिखाई दीं। 130 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. इससे पहले उन्होंने रवि तेजा के साथ भी काम किया था, लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई।
श्रीलीला का जीवन और मानवतावाद
श्रीलीला का जन्म 14 जून 2001 को मिशिगन, अमेरिका में हुआ था। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। श्रीलीला का जन्म उनके माता-पिता के तलाक के बाद हुआ था।
श्रीलीला ने बचपन में भरतनाट्यम सीखा और डॉक्टर बनने का सपना देखा। 2021 में, वह एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की या नहीं यह देखने वाली बात होगी, लेकिन उन्होंने अपने मानवतावाद से लोगों को प्रेरित किया है।
2022 में, श्रीलीला ने एक अनाथालय की यात्रा के दौरान दो विकलांग बच्चों को गोद लिया। उन्होंने एक भावनात्मक क्षण में यह निर्णय लिया, जो उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम था।
श्रीलीला की यात्रा और प्रयास साबित करते हैं कि वह न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक दयालु दिल वाली इंसान भी हैं, जो लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करती हैं।