Villain druthers : बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के इन 5 खूंखार विलेन की पत्नियां, Danny की बीवी से तो नहीं हटेगी नजर

Villain druthers : अपनी दमदार आवाज और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के खूंखार विलेन असल जिंदगी में बेहद रोमांटिक हैं। इस खास लिस्ट में हम बॉलीवुड के उन धांसू विलेन के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी पत्नियां बेहद खूबसूरत हैं। बॉलीवुड के इन खूंखार विलेन की पत्नियों को एक बार देखने के बाद आप भी बस देखते ही रह जाएंगे। Amrish Puri से लेकर Danny Denzongpa समेत, इस खास रिपोर्ट में देखें बॉलीवुड हीरो की नाक में दम कर वाहवाही लूटने वाले खतरनाक खलनायकों की पत्नियों की तस्वीरें। देखें फोटोज।
1.Amrish Puri
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर सबसे ज्यादा कोई चर्चित विलेन रहा तो वो अमरीश पुरी थे। एक्टर की जबरदस्त ऑन स्क्रीन अपीयरेंस दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती थी। वो निजी जिंदगी में बेहद सिंपल और फैमिली पर्सन रहे। उनकी पत्नी उर्मिला दिवेकर वर्किंग वाइफ होने के बाद भी बेहद सादगी से रहती थीं।

2.Danny Denzongpa
बॉलीवुड के खतरनाक विलेन रहे एक्टर डैनी डेंजोग्पा की पत्नी का नाम गावा है। डैनी की पत्नी गावा भी बेहद खूबसूरत हैं। जो अपने जमाने में भी हिंदी फिल्मों की हीरोइनों को मात देती थीं।

3.Shakti Kapoor
खतरनाक विलेन के रोल में कई फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन्स हिला चुके एक्टर शक्ति कपूर ने अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे से शादी रचाई थी। शक्ति कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे भी सुंदरता में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।

4.Prakash Raj
सिंघम फेम बॉलीवुड और साउथ के खतरनाक विलेन ने जानी-मानी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा संग दूसरी शादी रचाई थी। उनकी पत्नी पोनी वर्मा भी सुंदरता में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।

5.Nawab Shah
बॉलुवीड के खतरनाक विलेन की लिस्ट में आने वाले एक्टर नवाब शाह ने जानी-मानी अदाकारा पूजा बत्रा से शादी की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
