google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

शादी के 7 दिन बाद Aaliyah Kashyap हनीमून एन्जॉय करती दिखी

शादी के 7 दिन बाद Aaliyah Kashyap हनीमून एन्जॉय करती दिखी

Aaliyah Kashyap : अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में 23 वर्षीय आलिया ने 11 दिसंबर को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की, जो खूब चर्चा में रही। आलिया के ब्राइडल लुक ने जहां लोगों का दिल जीत लिया, वहीं उनके दूल्हे राजा पर चढ़ा देसी रंग भी सबको खूब पसंद आया। अब शादी के सिर्फ सात दिन बाद ही आलिया अपने पुराने अंदाज में वापस लौट आई हैं।

हनीमून से शेयर की तस्वीरें

नई नवेली दुल्हन आलिया ने अपने हनीमून से पति शेन के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन फोटोज में आलिया बिकिनी पहन अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं। उनके रोमांटिक पलों और कपल की इंगेजमेंट रिंग ने भी खास ध्यान खींचा। रिंग पर जड़ा बड़ा सा हीरा अलग ही चमक बिखेर रहा था।

Aaliyah Kashyap
Aaliyah Kashyap

बीच पर दिखा ग्लैमरस अंदाज

मालदीव में हनीमून मना रहे इस कपल की तस्वीरों में आलिया का बिकिनी लुक चर्चा का विषय बन गया है। पेस्टल पिंक लहंगे में दुल्हन बनी आलिया अब ब्लैक बिकिनी में नजर आईं, जिसमें वह शेन का हाथ थामे बीच पर टहल रही थीं।

शेन ने ब्लू शॉर्ट्स पहने थे और उनका लुक भी बेहद कूल लगा। एक और तस्वीर में शेन ग्रे शर्ट पहनकर वाइन का ग्लास लिए नजर आए, जबकि आलिया बिकिनी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही थीं।

Aaliyah Kashyap
Aaliyah Kashyap

स्विमसूट में कातिलाना लुक

आलिया ने बेज कलर का स्विमसूट पहन वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस स्विमसूट पर लाइनिंग पैटर्न था और इसका हॉल्टर नेक स्टाइल काफी आकर्षक था।

आलिया ने बालों का बन बनाया और काला चश्मा लगाकर लुक को और स्टाइलिश बनाया। इसके अलावा, ब्लैक स्विमसूट पहन स्कूबा डाइविंग के लिए तैयार आलिया का अंदाज भी खूब पसंद किया गया।

Aaliyah Kashyap
Aaliyah Kashyap

पिंक बिकिनी में ग्लैमर का तड़का

पिंक बिकिनी में Aaliyah Kashyap ने ग्लैमर का तड़का लगाते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्कार्फ को वेस्ट पर स्कर्ट की तरह टाई किया, जिसमें वाइट लाइन्स और थाई-हाई स्लिट उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे। खुले बाल और काला चश्मा लगाए आलिया का यह लुक बेहद किलर लग रहा था।

डायमंड रिंग ने खींचा ध्यान

एक और तस्वीर में आलिया वाइट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं, जिसमें ब्लू प्रिंटेड डिजाइन था। बालों को उन्होंने बन में बांध रखा था, लेकिन फैंस का ध्यान उनकी मेहंदी लगे हाथों में पहनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग पर टिक गया। बड़े से हीरे की दो बैंड वाली यह रिंग बेहद खूबसूरत लग रही थी। शेन की रिंग भी सादगी और स्टाइल का शानदार मेल थी।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *