Alia Bhatt को है बेटे की चाहत! नाम हो गया फाइनल

Alia Bhatt : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में कम समय में ही खास जगह बना ली है। आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की, और कुछ ही महीनों बाद उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।
अब राहा दो साल की हो चुकी हैं, और ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह कपल अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर सकता है। हालांकि, Alia Bhatt ने इस बारे में सीधा कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने संकेत दिए कि वह एक बेटा चाहती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बेटे के लिए नाम पहले से सोच रखा है।

आलिया भट्ट ने राहा के नाम का किस्सा किया शेयर
हाल ही में आलिया भट्ट ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट में राहा के नाम के पीछे की कहानी साझा की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही लड़का और लड़की दोनों के नाम सोचकर रखे थे।
आलिया ने कहा, “जब मैं और रणबीर अपने बच्चे के नाम पर चर्चा कर रहे थे, तब हम बहुत एक्साइटेड थे। हमने फैमिली ग्रुप में लड़का और लड़की दोनों के लिए नाम सुझाने की बात की थी ताकि हम पहले से तैयार रहें।”
उन्होंने आगे बताया, “हमने कई नामों पर विचार किया, लेकिन हमें लड़कों के नाम ज़्यादा पसंद आ रहे थे। एक नाम ऐसा था जो हमें बहुत अच्छा लगा, लेकिन मैं उसे रिवील नहीं करना चाहती।” इस दौरान आलिया ब्लश भी करती नजर आईं।

नीतू कपूर ने सुझाया था राहा नाम
आलिया ने यह भी बताया कि उनके सासू मां नीतू कपूर ने “राहा” नाम सजेस्ट किया था। नीतू कपूर ने कहा था कि यह नाम लड़के और लड़की दोनों के लिए परफेक्ट रहेगा। उन्होंने कुछ अन्य नाम भी सुझाए, लेकिन आलिया और रणबीर को राहा नाम सबसे ज्यादा पसंद आया।
आलिया ने कहा, “राहा का मतलब शांति और खुशी है, और यह हमारे दिल को छू गया। इसीलिए हमने अपनी बेटी के लिए यह नाम चुना।”
अब जब आलिया ने बेटे के लिए नाम सोचकर रखा है, तो फैंस को इंतजार रहेगा कि क्या जल्द ही कपूर खानदान में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है?