google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

इधर खेल में बिजी Alia Bhatt, उधर धड़ाम से गिरी राहा, रणबीर ने दौड़कर..

इधर खेल में बिजी Alia Bhatt, उधर धड़ाम से गिरी राहा, रणबीर ने दौड़कर..

Alia Bhatt : कपूर खानदान में जब से रणबीर कपूर और Alia Bhatt के घर बेटी राहा का जन्म हुआ है, तब से मानो पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है।

खासतौर पर रणबीर कपूर के लिए उनकी बेटी राहा के साथ बिताए पल बेहद खास और अनमोल हैं। राहा के जन्म के बाद रणबीर के करियर में भी उछाल आया है, और ऐसा लगता है कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्त बिता रहे हैं। रणबीर अपनी बेटी के साथ खूब वक्त बिताते हैं, और उनकी बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत रही है।

रणबीर बेटी के साथ खेलते नजर आए

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और राहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खेल के मैदान के बाहर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मैदान पर जहां खिलाड़ी पिकलबॉल खेल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रणबीर और राहा ग्राउंड के बाहर खेल रहे थे। राहा इधर-उधर दौड़ रही थी और रणबीर उसके पीछे-पीछे भागते हुए नजर आए।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में दिखता है कि एक बार राहा दौड़ते-दौड़ते गिर जाती है। रणबीर तुरंत उसे गोद में उठाते हैं, पुचकारते हैं और उसकी चोट देखते हैं। इसी दौरान राहा अपना हेयरबैंड उतारकर रणबीर को देती है, जिसे रणबीर अपने सिर पर पहन लेते हैं। यह प्यारा पल रणबीर और राहा की गहरी बॉन्डिंग को दर्शाता है।

राहा की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

रणबीर कपूर और राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। राहा अपनी चुलबुली और हंसमुख स्वभाव के कारण पहले ही लोगों का दिल जीत चुकी है। जहां अन्य स्टार किड्स कैमरा देखकर छिपने की कोशिश करते हैं, वहीं राहा आलिया या रणबीर की गोद से पैपराजी को देखकर हाथ हिलाती है और फ्लाइंग किस भी देती है।

Alia Bhatt
Alia Bhatt

कपूर खानदान की सबसे प्यारी सदस्य

राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य है, और पूरे परिवार की लाडली बन चुकी है। रणबीर और आलिया के साथ-साथ कपूर परिवार के हर सदस्य को राहा से गहरा लगाव है। उसकी प्यारी मुस्कान और क्यूट हरकतें उसे सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर बना चुकी हैं।

रणबीर कपूर के चेहरे पर बेटी राहा के साथ बिताए गए पलों की खुशी साफ झलकती है। ऐसा लगता है कि राहा ही उनके सुकून और खुशियों का सबसे बड़ा कारण बन चुकी है।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *