हील्स पहन Kangna Sharma दिखा रही थी अदाएं, कैमरों के सामने हुआ मोए-मोए

Kangna Sharma : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल कंगना शर्मा हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं। हमेशा की तरह, वह अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
उन्होंने ब्लैक सीक्विन्ड बॉडीसूट पहना था, जिसमें ट्रांसपेरेंट स्लीव्स, डीप नेकलाइन और फ्रिंज डिटेलिंग थी। हालांकि, उनका यह फैशनेबल लुक उस समय फीका पड़ गया जब वह अपनी हाई हील्स के कारण लड़खड़ा गईं।
हील्स के कारण गिरीं कंगना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना शर्मा रेस्तरां से बाहर निकलते समय सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं, लेकिन हाई हील्स के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं।
View this post on Instagram
हालांकि, तुरंत ही उन्होंने खुद को संभाल लिया और यह देखने लगीं कि उन्हें कोई चोट तो नहीं लगी। यह पहली बार नहीं है जब Kangna Sharma हील्स की वजह से लड़खड़ाई हैं। इससे पहले भी वह ऊंची एड़ी के कारण अपना संतुलन खो चुकी हैं, लेकिन तब उन्होंने खुद को गिरने से बचा लिया था।
गिरने के बाद भी बनी रहीं कॉन्फिडेंट
इस छोटे से हादसे के बावजूद, कंगना ने अपनी मुस्कान नहीं खोई और अपने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत करती रहीं। उनका आत्मविश्वास देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं कंगना
Kangna Sharma अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा, वह द कपिल शर्मा शो और तू सूरज मैं सांझ, पियाजी जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फैंस को उनकी आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।