google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

Priyanka Chopra के भाई की हो रही है शादी, साड़ी-हार में चमकीं

Priyanka Chopra के भाई की हो रही है शादी, साड़ी-हार में चमकीं

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा, जो अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं. वह हाल ही में भारत पहुंची, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया. वहीं कहा जा रहा था कि Priyanka Chopra फिल्म पाणी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए इंडिया आई हैं.

लेकिन इसके अलावा भी एक और वजह है, जो हैं उनके भाई. दरअसल, एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस भी तैयार नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्हें शादी की रस्मों में देसी अंदाज में स्पॉट किया गया.

सामने आए वीडियो को पैपराजी के पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें मैजेंटा कलर की खूबसूरत साड़ी में प्रियंका चोपड़ा अपने देसी गर्ल लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी की रस्मों में मुंबई में शामिल हुईं.

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

क्लिप में इंडियन लुक में फंक्शन में शामिल होने पहुंची एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया. हालांकि उनकी सिक्योरिटी ने जब फोटोग्राफर्स को धक्का दिया तो प्रियंका ने सिक्योरिटी को रोका और पैपराजी को फोटो क्लिक करने को कहा.

गौरतलब है कि अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेत्तर नीलम उपाध्याय का रोका हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस के अलावा उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी शामिल हुई थी. वहीं इस बार एक्ट्रेस को अकेले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके चलते फैंस का सवाल है कि उनके पति और बेटी कब आएंगे.

मजेंटा साड़ी में छाईं प्रियंका चोपड़ा

मजेंटा साड़ी में छाईं प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरत मजेंटा साड़ी के साथ प्रियंका ने एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले, हाई बन में स्टाइल किया था, और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और एक स्मोकी आई के साथ क्लासिक रखा था।

क्यों नाराज हुईं प्रियंका?

क्यों नाराज हुईं प्रियंका? प्रियंका अपनी क्लोज फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ वेन्यू में पहुंचीं, जहां पैप्स उनकी फोटोज लेने लगे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की एक्ट्रेस नाराज हो गईं। दरअसल, प्रियंका को देखते ही पैपराजी उनकी फोटोज लेने लगे और उनका नाम पुकारने लगे।

इसी बीच सिक्योरिटी ने सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए पैपराजी को पीछे धकेलने की कोशिश में धक्का दे दिया। प्रियंका ने जैसे ही ये देखा वह नाराज हो गईं और सिक्योरिटी से ऐसा ना करने के लिए कहा। इसके बाद अभिनेत्री ने फिर पोज दिए और अंदर चली गईं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

देर रात ही विदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा

देर रात ही विदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा वहीं एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा बनने के तुरंत बाद विदेश रवाना हो गईं। वह जैसे ही बाहर आईं, पैप्स फिर उनकी फोटोज लेने लगे।

जिस पर प्रियंका ने कहा- ‘आपको जल्दी फोटोज लेना होगा, मुझे निकलना है।’ यानी ग्लोबल स्टार अपने इकलौते भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही वापस पति और बेटी के पास लौट गईं।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *