Rinku Singh ने गुपचुप कर ली सगाई? जल्द ही लेंगे सात फेरे!

Rinku Singh : साल 2023 में आईपीएल के एक मैच के दौरान अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा प्रदर्शन किया कि उनका नाम पूरे देश में गूंज उठा। रिंकू ने एक ही ओवर में पांच छक्के लगाए, लेकिन खास बात यह थी कि उन्होंने यह कमाल उस समय किया जब टीम मुश्किल में थी।
Rinku Singh की यह सफलता उनके संघर्ष की कहानी कहती है। गरीबी में पले-बढ़े रिंकू ने कड़ी मेहनत से क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। आज वह एक बड़ा नाम हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि रिंकू सिंह शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से तय हुई है। दोनों का रोका हो चुका है।
प्रिया सरोज कौन हैं?
26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से 2024 लोकसभा चुनाव में सांसद बनीं। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं, जो तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत सीट से विधायक हैं।
View this post on Instagram
प्रिया सरोज ने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया के पास न अपना घर है और न कोई कार। उनकी कुल संपत्ति 11.25 लाख रुपये है, जिसमें 10.10 लाख रुपये यूनियन बैंक में जमा हैं।
Rinku Singh की कहानी
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। उनके पिता खानचंदर सिंह एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। पांच भाई-बहनों में रिंकू मझले हैं। गरीबी से संघर्ष करते हुए रिंकू ने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। रिंकू की मेहनत और सफलता ने उनके परिवार की किस्मत बदल दी। उनकी संपत्ति अब करोड़ों में है।

रिंकू सिंह की कमाई
रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। 2025 के आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। यह राशि उनके पिछले आईपीएल वेतन से 24 गुना अधिक है।
Rinku Singh की संपत्ति 2024 की शुरुआत में लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल वेतन, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। उनके पास अलीगढ़ में 3.5 करोड़ रुपये का आलीशान घर और Ford Endeavour, Toyota Innova, तथा Mahindra Scorpio-N जैसी कारें हैं।

रिंकू का सफर
2017 में रिंकू को पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में साइन किया। 2022 में मेगा ऑक्शन में उनकी कीमत 55 लाख रुपये तक गिर गई थी। लेकिन 2025 में उन्होंने 13 करोड़ रुपये के साथ बड़ी वापसी की।
भविष्य में बढ़ सकती है कमाई
रिंकू सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके विज्ञापन में आने की संभावना भी मजबूत है। आने वाले समय में उनकी कमाई में और इजाफा हो सकता है।