google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

Sania Mirza को फिर हुआ प्यार? डेट के बाद खुद कर दिया ऐलान!

Sania Mirza को फिर हुआ प्यार? डेट के बाद खुद कर दिया ऐलान!

Sania Mirza : सानिया मिर्जा की जिंदगी हमेशा से ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। टेनिस की दुनिया में सनसनी मचाने से लेकर शोएब मलिक से शादी तक, उन्होंने अपने हर फैसले से सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ सामने आया है, जिसने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है।

शादी और तलाक

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से अफेयर के बाद शादी की थी। हालांकि, यह शादी कुछ सालों बाद टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद सानिया की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा का विषय बनी रही है।

डेटिंग का ऐलान

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही सानिया मिर्जा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, सानिया ने बताया कि वह अब डेटिंग कर रही हैं।

Sania Mirza
Sania Mirza

लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि वह किसी नए पार्टनर को डेट कर रही हैं, तो रुक जाइए। क्योंकि वह किसी और के साथ नहीं, बल्कि फराह खान के साथ डेट पर गई थीं।

जन्मदिन पर फराह के साथ डेट

फराह खान के जन्मदिन के मौके पर कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की, जिनमें सानिया मिर्जा भी शामिल थीं। सानिया ने फराह को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “सभी की पसंदीदा और खासकर मेरी पसंदीदा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी पसंदीदा डेट, फराह खान।”

Sania Mirza
Sania Mirza

चर्चा का विषय बनीं सानिया

सानिया की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, फराह खान ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सानिया मिर्जा का नाम अक्सर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहता है। शोएब मलिक से तलाक के बाद उन्होंने अब तक किसी भी रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन यह पोस्ट उनके फैंस के लिए जरूर खास है।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *