google-site-verification: google9e57889f526bc210.html

Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी को लेकर खोला राज, कहा- मैंने सेकंड बेबी डिलीवर..

Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी को लेकर खोला राज, कहा- मैंने सेकंड बेबी डिलीवर..

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद से यह कपल अक्सर अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहा है।

वहीं, शादी के बाद से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लेकिन अब खुद सोनाक्षी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Sonakshi Sinha का चुलबुला पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई बार अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक ब्रांड प्रमोशन पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने मदरहुड का जिक्र किया, जिससे लोग कंफ्यूज हो गए।

सोनाक्षी ने पोस्ट में लिखा, “अभी मैंने दूसरा बेबी डिलीवर किया।” असल में यह पोस्ट EZIMom ब्रांड के लॉन्च को लेकर था, जो नई माताओं को पोस्टपार्टम रिकवरी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फैंस की प्रतिक्रियाएं

सोनाक्षी के इस पोस्ट पर फैंस ने फनी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, “पहला कब हुआ?” तो वहीं, दूसरे ने लिखा, “शादी को तो 6 महीने ही हुए हैं और अब दूसरा भी आ गया।” कई फैंस ने हंसते हुए इमोजी के साथ मजेदार कमेंट्स किए।

शादी को लेकर ट्रोलिंग

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन अलग धर्म में शादी करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। यहां तक कि सोनाक्षी के दोनों भाई, लव और कुश, उनकी शादी में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद यह खबरें भी सामने आईं कि उनके इस फैसले के चलते भाइयों ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया है।

Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha

वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हीरामंडी में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके रोल को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा, उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म काकुड़ा 12 जुलाई 2024 को Zee5 पर रिलीज हुई, जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया।

फिलहाल, सोनाक्षी अपनी मैरिड लाइफ और प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और फैंस को अपने मजेदार पोस्ट्स के जरिए एंटरटेन कर रही हैं।

यह भी पढ़े:

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *