बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं Swara Bhasker, बोलीं- ऐश्वर्या जैसी..

Swara Bhasker : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। साल 2023 में बेटी के जन्म के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा। हाल ही में स्वरा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि महिलाएं चाहे कितना भी अच्छा काम कर लें, फिर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है।
स्वरा भास्कर बोली की, “महिलाओं की हर चीज पर नजर रखी जाती है” बीबीसी न्यूज इंडिया के साथ बातचीत में स्वरा ने कहा— “जो महिलाएं पब्लिक प्लेटफॉर्म पर होती हैं, खासकर ग्लैमर की दुनिया में, उन्हें कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाता। उनकी हर बात पर नजर रखी जाती है कि वे क्या कर रही हैं और कैसे कर रही हैं।”
“बेटी को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या राय भी हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार” स्वरा ने मदरहुड के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि ऐश्वर्या राय को भी उनकी बेटी आराध्या के जन्म के बाद बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी।

“प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया था। उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर की गईं और उन्हें ट्रोल किया गया।” “लेकिन ऐश्वर्या ने इस ट्रोलिंग को बड़े ही नॉर्मल तरीके से हैंडल किया। अगर कोई और उनकी जगह होता, तो शायद वह नाराज हो जाता।”
स्वरा ने आगे कहा— “मुझे याद है कि ऐश्वर्या ने कहा था कि ‘मैं बस अपने बच्चे के साथ अपनी जिंदगी जी रही हूं, यही मेरी असली दुनिया है।’ उन्होंने इस ट्रोलिंग का बहुत खूबसूरती से जवाब दिया। मुझे लगा कि जब दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, जिसने खूबसूरती के खिताब जीते हैं, मदरहुड को लेकर इतनी सहज हैं, तो मैं कौन हूं?”
“महिलाओं को हर चीज पर ट्रोल किया जाता है” स्वरा ने कहा कि महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है, चाहे वे कोई भी काम करें।

“महिलाओं को उनकी मेहनत की वैल्यू खुद ही दिखानी पड़ती है।” “उनका मजाक बनाया जाता है, उन्हें ट्रोल किया जाता है, और शर्मिंदा किया जाता है।” “बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं कितनी जल्दी वजन घटाती हैं, इस पर भी समाज उनकी आलोचना करता है।”
स्वरा भास्कर बनीं मां
स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। इसी साल उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया।
स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट
स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। वह तनु वेड्स मनु और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। शादी के बाद से वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं।